You are currently viewing Flipkart Big Billion Days : Smartphone discounts

Flipkart Big Billion Days : Smartphone discounts

Share This Post

Amazon Great Indian Festival sale 2020 की बिक्री Prime Subscribers के लिए 16 अक्टूबर की रात से है और जो लोग Prime Subscribers नहीं हैं, उनके लिए 17 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीँ Flipkart big billion days की  बिक्री 15 अक्टूबर को दोपहर 12 से Plus Members के लिए और बाकियों के लिए 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। इन दोनों ही सेल्स से आपको बहुत भारी छूट मिलने वाली है, जिनमें Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale  दोनों  में ही आपको स्मार्टफ़ोन्स पर ऐसी भारी छूट मिलने जा रही है, जो सेल खत्म होने के बाद शायद ही दोबारा देखने को मिले। इसके साथ ही साथ आपको खिलौने, कपड़े, घरेलु सामान, किराने का सामान और भी बहुत सारे उत्पादों पर बेहतरीन सेल मिलनेवाली है।

Flipkart Big Billion Days-

मोबाइल फ़ोन्स पर मिलने वाली बेहतरीन डील-

इस डील में आपको बहुत सारे ब्रांड्स के स्मार्टफ़ोन पर पर छूट मिलेगी जैसे कि Oppo, Realme, Vivo इत्यादि।

1. Realme X50 Pro 5G-

भारत में 5G के रूप में लॉन्च होने वाला सबसे पहला फ़ोन Realme X50 Pro 5G ही है, जिसे  Realme  ने फरवरी के महीने में लॉन्च किया। यह Flipkart पर 36,000 से 41,000 तक उपलब्ध होगा। सबसे पहले इसे 37,000 रूपये में लॉन्च किया गया था लेकिन बाद में GST की वजह से इसकी कीमत बढ़कर 39,000 रूपये हो गयी। अब Flipkart Sale के तहत इसे 36,000 रूपये से बेचा जायेगा जो की इसकी लॉन्च प्राइस से 3,000 रूपये कम है।

2. Realme X3

इसकी कीमत वैसे तो 26,999 रूपये है लेकिन Flipkart Sale  के तहत आपको यह 21,999 तक मिल जायेगा जो की ओरिजनल प्राइस से कम है, तो अगर आप इसे Flipkart Big Billion Days के अन्दर खरीदते हैं तो आपको करीब 5,000 रूपये तक का फायदा हो सकता है।

3. Realme C11-

इसे कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। इसे जब लॉन्च किया गया तब इसकी प्राइस 7,499 रूपये थी,  Flipkart Sale के अन्दर यह 6,499 तक मिल जायेगा मतलब की आपको 1,000 रूपये तक फायदा हो सकता है।

4. Samsung Galaxy Note 10 Plus

जब इसे लॉन्च किया गया था तब इसकी प्राइस 85,000 रूपये थी लेकिन इसकी कीमत में एक साल में ही काफी गिरावट देखी गयी, लेकिन अभी Flipkart Sale की डील की तहत यह 85,000 की बजाय मात्र 54,000 में उपलब्ध रहेगा और अगर आप Flipkart के smart upgrate का चुनाव करते हैं तो यह आपको केवल 38,998 रूपये में ही मिल जायेगा।

5. Samsung Galaxy S20 Plus-

इस स्मार्टफ़ोन की ओरिजनल प्राइस 83,000 रूपये है और Flipkart पर यह 49,999 रूपये में बेचा जायेगा। इसका मतलब यह है की आपको यह स्मार्टफ़ोन आधे से भी कम प्राइस में मिल सकता है, इसके अलावा इस फ़ोन में Smart Upgrate Plan की भी सुविधा उपलब्ध है जिसके तहत आपको यह फ़ोन 35,198 रूपये में मिल जायेगा।

6. Oppo A52-

इस स्मार्टफ़ोन को भारत में कुछ हफ्ते पहले 15,999 रूपये में लॉन्च किया गया था। इसका मॉडल 16।51 cm Full HD+Display, 16 MP Front Camera, 4 GB RAM, 128 GB ROM के साथ मिलता है। Flipkart के sale के तहत इसे केवल 12,990 रूपये में बेचा जायेगा।

7. Redmi Note 8

जब इस स्मार्टफ़ोन को सबसे पहले मार्केट में लॉन्च किया गया था तब इसकी कीमत केवल 9,999 रूपये थी लेकिन बाद में इसकी कीमत बढ़कर 11,999 रूपये हो गयी थी, लेकिन GST के बाद इसकी कीमत और बढ़कर 12,499 हो गयी। Flipkart sale के तहत आपको यह करीब 11,499 रूपये में मिल जायेगा।

8. Poco X2-

इसे जब लॉन्च किया गया था तब इसकी कीमत 15,999 रूपये थी, बाद में इसकी कीमत बढ़कर 17,999 रूपये तक हो गयी।  Flipkart इस फ़ोन को 16,499 में बेस वेरिएंट के लिये बेचेगी।

Amazon Great Indian Festival sale 2020

मोबाइल फ़ोन्स पर मिलने वाली बेहतरीन डील-

Amazon के डील में आपको Redmi Note 9 Pro, Oppo, Vivo, Samsung Galaxy M51, OnePlus 7T और कई ब्रांड्स पर भारी छूट मिलने वाली है।

1. Apple iPhone 11-

iphone 11 अभी ऑनलाइन स्टोर्स पर करीब 68,300 रूपये में उपलब्ध है, Amazon की वेबसाइट पर हुए अपडेट के मुताबिक iphone 11 की कीमत करीब 4_,999 रूपये होगी और यही कारण है की Apple iPhone 11, amazon के सबसे अधिक बिक्री वाले मांगो में से एक है।

2. Redmi Note 9 Pro-

इस समय यह फ़ोन मार्किट में 16,999 रूपये में उपलब्ध है लेकिन Amazon Great Indian Festival sale में आपको यह 12,999 रूपये में मिल जायेगी मतलब की अगर आप इसे सेल के समय खरीदते हैं तो आपको 4,000 रूपये का फायदा हो सकता है।

3. OnePlus 7T Pro-

अगर आप इस फ़ोन को sale शुरू होने पर ऑर्डर करते हैं तो आप 10,000 रूपये तक की बचत कर सकते हैं क्योंकि यह फ़ोन Amazon Great Indian Festival sale के दौरान आपको 53,999 की बजाय 43,999 रूपये में आसानी से मिल जायेगा।

4. OnePlus 8-

इस फ़ोन को खरीदने पर भी आपको बेहतरीन छूट मिल जायेगी। OnePlus 8 का मॉडल जो 12+256 GB के साथ आता है, वह आपको 49,999 की बजाय 44,999 रूपये में मिलेगा और इसके साथ ही इस फ़ोन के बाकी मॉडल पर भी आपको छूट देखने को मिलेगी।

5. Samsung Galaxy M51-

Amzon Great Indian Festival sale के दौरान यह फ़ोन 24,999 रूपये से नीचे बिकेगा और इसकी शुरूआती कीमत 24,999 रूपये के करीब होगी।

प्रातिक्रिया दे