You are currently viewing Nokia Streaming Box 8000 हुआ लांच | आएगा Android TV और 4k सपोर्ट के साथ

Nokia Streaming Box 8000 हुआ लांच | आएगा Android TV और 4k सपोर्ट के साथ

Share This Post

Stream View GmbH ने हाल ही में Nokia Streaming Box 8000 की घोषणा की है। Stream View GmbH, Nokia Android TV, set top boxes और DAB+ radios के official लाइसेंसधारी हैं। EMEA मतलब की यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका में Nokia Streaming Box 8000 की घोषणा की गयी है। यह डिवाइस 4K Streaming को सपोर्ट करता है और साथ ही यह SEI Robotics के ज़रिये बनाया गया है।

एक रिपोर्ट के ज़रिये यह सूचना मिली है की यह डिवाइस एक रिमोट के साथ उपलब्ध होगा और उस रिमोट में hotkeys होंगी। यह hotkeys Amazon Prime Video, Netflix, YouTube और Google Play के लिये होंगी। इसका मतलब यह है कि यह डिवाइस Amazon Prime Video, Netflix, YouTube और Google Play को support करेगा।

आने वाले holiday shopping season में यह डिवाइस सेल पर आसानी से उपलब्ध हो जायेगा, लेकिन फिलहाल EU market में इसकी कीमत लगभग 8,800 रूपये तक होगी। फिलहाल market में जितने भी Android TV Boxes available हैं, उनके against यह डिवाइस भारत और EMEA के बाहर ग्लोबल मार्केट में अपनी कैसी पहचान बनाता है यह देखना काफ़ी interesting होगा। यह डिवाइस अगर भारत में अपना रास्ता बनाने में कामयाब हो भी जाता है, तब भी इसे यहाँ लॉन्च किया जाये इसके chances काफी कम हैं, क्यूंकि वर्त्तमान समय में भारत में Nokia Android TV Devices से related सारे branding rights Flipkart कंट्रोल करता है।

Flipkart भारत में Nokia के बहुत सारे Android और TV sell करता है और इसके साथ ही एक छोटा Android TV Box, Nokia Media Streamer भी sell करता है, जिसकी कीमत करीब 3,499 रूपये है। जहाँ Nokia Streaming Box 8000 4K Streaming का supoort देता है, वहीं Nokia Media Streamer केवल 1080p के videos support करता है और यह videos 4K streaming के साथ available नहीं होती हैं। इस डिवाइस से जुड़ी हुई अभी तक इतनी ही बातें सामने आयीं हैं।

प्रातिक्रिया दे